घरेलू सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
नई दिल्ली, 22 मई (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का दौर जारी है। भाव में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना आज 1,46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चमकीली धातु चांदी दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,85,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,60,240 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,46,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक