घरेलू सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी, सोना और चांदी ने लगाई जोरदार छलांग
- एक सप्ताह में 9,430 रुपये तक महंगा हुआ सोना,चांदी में 20 हजार रुपये की तेजी
नई दिल्ली, 01 मार्च (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के भाव ने जोरदार छलांग लगाई। सोना आज 6,560 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 7,040 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 10,100 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई। कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,68,710 रुपये से लेकर 1,68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,54,650 रुपये से लेकर 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो सोमवार से शनिवार तक के कारोबार के दौरान देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 9,430 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 8,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं चांदी के भाव में इस सप्ताह 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक तेजी आ गई है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,68,860 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,68,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,68,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,68,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,68,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,68,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,68,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मजबूती दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,68,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक