वाराणसी में 7 मई को महिला जनसुनवाई, पीड़िताओं को मिलेगा त्वरित न्याय
May 6, 2026, 19:26 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 7 मई को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा।
इस दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, जमीनी विवाद और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।

