रामनगर हाईवे पर सड़क हादसे में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवती की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना रामनगर हाईवे पर प्रधान ढाबा के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवती की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस के अनुसार मृतका का रंग गोरा है और उसकी लंबाई करीब पांच फीट बताई जा रही है। हादसे के समय वह नीले रंग की जींस और नीले छींटदार टॉप पहने हुए थी। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है। 

रामनगर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस युवती के बारे में कोई भी जानकारी हो या वह उसे पहचानता हो, तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर 7839699747 या 9454404396 पर सूचना दें। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share this story