अस्सी घाट पर जल पुलिस का अभियान, नाविकों को सुरक्षा मानकों के प्रति किया जागरूक, यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाने और नावों पर सुरक्षा उपकरण रखने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा घाटों पर बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अस्सी घाट पर जल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नाविकों को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।

ं

जल पुलिस टीम ने नाव संचालकों को स्पष्ट रूप से बताया कि प्रत्येक यात्री को नाव पर बैठाते समय लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य किया जाए। साथ ही हर नाव में लाइफ रिंग (रबर ट्यूब) और फायर एक्सटिंग्विशर रखना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ं

अधिकारियों ने कहा कि गंगा में नौकायन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

जल पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर नाविकों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि घाटों पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक सुरक्षित रूप से नौका विहार का आनंद ले सकें।

Share this story