“पानी हो रहा है कम, क्यों न बचाएं इसे हम” — वाराणसी में जल संरक्षण को लेकर छात्राओं ने लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ते जल संकट को देखते हुए वाराणसी में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। सामाजिक संस्था Subah-e-Banaras Club के बैनर तले मैदागिन स्थित Shri Harishchandra Balika Intermediate College में छात्राओं के बीच जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने को लेकर शपथ समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते पानी बचाने की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाले समय में लोगों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण को इस समस्या का महत्वपूर्ण समाधान बताया।

संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, डॉ. अशोक कुमार राय और प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने कहा कि आज कई प्रदेश भूमिगत जल की कमी से जूझ रहे हैं और इसका असर वाराणसी में भी दिखने लगा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी की बर्बादी रोकें और जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाया जा सके।

इस कार्यक्रम में गणेश सिंह, श्याम दास गुजराती, कंचन बाला, शशि श्रीवास्तव, रंजना गिरि, सुनीता सिंह, गीता वर्मा, रीता प्रजापति सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this story