ई-रिक्शा छिनैती में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, छीना गया ई-रिक्शा बरामद
वाराणसी। थाना कैंट पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान ई-रिक्शा छिनैती के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना गया ई-रिक्शा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर वरुणा जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशुतोष पासवान, पुत्र जय नाथ पासवान, निवासी पंचकोशी सब्जी मंडी, थाना सारनाथ, वाराणसी (उम्र: 22 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कैंट में मुकदमा अपराध संख्या 424/2025 धारा 191(2), 351(3), 352, 304(2), 132, 221, 121(1), 121(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस की टीम ने 10 दिसंबर 2025 को रात 00:45 बजे पंचकोशी सब्जी मंडी स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया।
22 जुलाई 2025 को यह छिनैती की घटना सामने आई थी। अभियुक्त आशुतोष पासवान, जो वादी का ई-रिक्शा चलाता था, ने अपने साथियों के साथ मिलकर यातायात लाइन में पुलिस द्वारा सीज किए गए उसी ई-रिक्शा को जबरन ले जाने का प्रयास किया। इस पर वादी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
घटना के बाद से पुलिस माल और अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। आज वादी की निशानदेही पर पुलिस ने आशुतोष के घर से छीना गया ई-रिक्शा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शिवाकान्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना कैंट, उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रवेश कुंतल, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार शामिल रहे।

