रेल हादसे में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए बरेका के स्वयंसेवकों ने किया लाइव रेस्क्यू, अहमदाबाद यार्ड में दिखाया दमखम

WhatsApp Channel Join Now

22 सदस्यीय नागरिक सुरक्षा दल ने आपातकालीन बचाव तकनीकों का किया प्रदर्शन, डिब्बे में फंसे यात्री को रस्सी और स्ट्रेचर की मदद से सुरक्षित उतारा

वाराणसी। रेल दुर्घटनाओं के दौरान यात्रियों की जान बचाने और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत पहुंचाने की तैयारियों को परखने के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों ने अहमदाबाद रेलवे यार्ड में सजीव बचाव प्रदर्शन किया। 30 अक्टूबर को आयोजित इस अभ्यास में स्वयंसेवकों ने रेल डिब्बे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने से लेकर प्राथमिक उपचार और घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। अहमदाबाद एवं केवड़िया में आयोजित लघु प्रशिक्षण शिविर भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

123

अहमदाबाद रेलवे यार्ड में हुए इस अभ्यास को देखने के लिए बड़ी संख्या में यार्ड कर्मचारी मौजूद रहे। अहमदाबाद रेलवे नागरिक सुरक्षा के चीफ इंचार्ज श्याम अग्रवाल भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों के बचाव कार्यों और आपातकालीन परिस्थितियों में उनके समन्वय का अवलोकन किया।

कई तकनीकों से घायलों को निकालने का प्रदर्शन
बचाव अभ्यास के दौरान स्वयंसेवकों ने दुर्घटनाग्रस्त रेल डिब्बे में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रदर्शन किया। इसमें टू हैंड सीट, थ्री हैंड सीट, फायरमैन लिफ्ट, पीक-ए-बैक और ह्यूमन क्रच जैसी विधियां शामिल रहीं। इन तकनीकों के माध्यम से घायल यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उठाकर दुर्घटनास्थल से बाहर ले जाने और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

123

डिब्बे में फंसे यात्री को स्ट्रेचर से उतारा
प्रदर्शन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रेल डिब्बे के भीतर फंसे यात्री का रेस्क्यू रहा। स्वयंसेवकों ने पहले डिब्बे के भीतर फंसे यात्री को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया प्रदर्शित की। इसके बाद टू पैरेलल रोप ऑन स्ट्रेचर स्लाइडिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से यात्री को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने आपसी तालमेल, तकनीकी दक्षता और सावधानी के साथ बचाव कार्य को अंजाम देने का प्रदर्शन किया।

123

22 सदस्यीय दल ने लिया प्रशिक्षण
बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ निरीक्षक सम्पूर्णानन्द मिश्रा के नेतृत्व में 22 सदस्यीय दल ने प्रशिक्षण शिविर और बचाव प्रदर्शन में हिस्सा लिया। दल में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक सुनील कुमार, उमेश श्रीवास्तव, विद्या सागर पाण्डेय और अजय कुमार समेत अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य रेल दुर्घटनाओं जैसी विषम परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की व्यावहारिक दक्षता बढ़ाना और विभिन्न रेलवे इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। इस तरह के अभ्यास से स्वयंसेवकों को वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से निर्णय लेने, घायलों को सुरक्षित निकालने और मानवीय जीवन की रक्षा के लिए तैयार किया जाता है। अहमदाबाद एवं केवड़िया में आयोजित प्रशिक्षण ने बरेका के नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैयारियों और कौशल को प्रदर्शित किया।

BK Pathak
BK Pathak

21526 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story