बरेका में सतर्कता जागरुकता सप्ताह शुरू, महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

WhatsApp Channel Join Now

‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ के संकल्प के साथ भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति पर जोर, ईमानदारी और पारदर्शिता अपनाने का आह्वान

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सोमवार को सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सप्ताह के तहत प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने अपने कार्यों और दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव सजग रहने का संकल्प लिया।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की विषयवस्तु ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। इसके माध्यम से कार्यस्थल और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति विकसित करने का संदेश दिया जा रहा है।

नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर
समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह सप्ताह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वाले सप्ताह में आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों में नैतिक आचरण, ईमानदारी, पारदर्शिता तथा जवाबदेही की भावना को प्रोत्साहित करना है।

123

उन्होंने कार्यप्रणाली में सत्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की भावना विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही जनहित में कार्य करते हुए संस्थान के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी और प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार उपस्थित रहे। 

इसके अलावा महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सहभागिता की। सप्ताह के आयोजन के माध्यम से बरेका में पारदर्शी, जवाबदेह और नैतिक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

BK Pathak
BK Pathak

21431 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story