वाराणसी जोन : DSP बने इंस्पेक्टर रुपेश कुमार सिंह, ADG पीयूष मोर्डिया ने कंधों पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया द्वारा जोन कार्यालय में तैनात निरीक्षक रुपेश कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।

सोमवार को जोन कार्यालय वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम में ADG ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क

इस अवसर पर ADG पीयूष मोर्डिया ने निरीक्षक से DSP बने रुपेश कुमार सिंह के उत्कृष्ट सेवा-भाव, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रभावी कार्य क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में उनकी निष्ठा और समर्पण भविष्य में भी जनसेवा को नई दिशा देगा।

कार्यक्रम के दौरान उन्हें निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

Share this story