वाराणसी : महिला से चेन झपटने की कोशिश, ग्रामीणों की सतर्कता से संदिग्ध धराया

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया, जहां घर के बाहर बैठी एक महिला से उचक्के ने सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। हालांकि छीना-झपटी के दौरान चेन टूटकर जमीन पर गिर गई और आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना कल्लीपुर गांव की है। 

मुंबई के मलाड ईस्ट की निवासी मंजू देवी एक सप्ताह पहले अपने मायके कल्लीपुर आई हुई थीं। शुक्रवार की शाम वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं, तभी अचानक एक युवक आया और उनके गले से चेन झपटकर भागने लगा।

महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। छीना-झपटी के दौरान चेन टूटकर जमीन पर गिर गई। हालांकि, इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोपी को पहचान लिया।

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Share this story