वाराणसी : युवती को ले गया अपने साथ, किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक युवती को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस उससे पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। 

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 को वादिनी ने थाना चोलापुर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी मोहित कुमार ने उसकी करीब 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक दीनबन्धु तिवारी द्वारा की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को एकला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 87, 115(2), 352, 123 और 127(2) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीनबन्धु तिवारी और उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव के साथ कांस्टेबल अजय कुमार यादव तथा कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र यादव शामिल रहे।

Share this story