वाराणसी : हेरिटेज हॉस्पिटल के पास युवती के अपहरण की सूचना गलत, घर से नाराज होकर निकली युवती को घर ले गए परिजन, जांच में सामने आई घटना की सच्चाई 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। हाईवे पर हेरिटेज हॉस्पिटल के पास से युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और सत्यापन शुरू किया। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन की जानकारी जुटाई। ई-चालान ऐप के माध्यम से वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उससे बातचीत की गई। जाचं में पता चला कि घर से नाराज होकर निकली युवती को परिजन गाड़ी से घर ले गए।  

123

जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित वाहन का संबंध बबुरी, जनपद चंदौली से है। इसके बाद पुलिस ने युवती के पिता से दूरभाष पर संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री किसी बात को लेकर नाराज थी और घर आने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। वह अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। इसके बाद परिजन स्वयं कार से युवती को लेकर घर आए।

123

पुलिस ने युवती से भी फोन पर बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। युवती ने बताया कि वह अपने घर पर परिजनों के साथ सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इस तरह प्राथमिक जांच में युवती के अपहरण की सूचना की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना के बाद वीडियो और वाहन नंबर के आधार पर तत्काल जांच की गई तथा संबंधित लोगों से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के सोशल मीडिया सेल के अनुसार प्रकरण में आवश्यक सत्यापन और जांच की कार्रवाई अभी जारी है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि कर रही है। युवती के सुरक्षित घर पहुंच गई है।

Share this story