वाराणसी : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगी, साइबर अपराधियों पर नहीं लग पा रही लगाम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक महिला से 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शारदा विहार कॉलोनी, मीरापुर बसही निवासी स्वाती सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपी के झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग चरणों में करीब चार किस्तों में 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। 20 अप्रैल को जब वह जमा राशि निकालने का प्रयास करने लगीं तो संबंधित कंपनी ने नए-नए नियमों का हवाला देते हुए भुगतान से इनकार कर दिया। 

पैसे वापस न मिलने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ। महिला ने साइबर सेल में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share this story