वाराणसी: महिला हिंसा के खिलाफ गूंजी आवाज, सैकड़ों महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली, 25 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरोध में बुधवार को मिर्जामुराद क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में सैकड़ों महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर आवाज बुलंद की। लोक समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े की शुरुआत के अवसर पर आयोजित इस रैली में महिलाओं, किशोरियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। हाथों में संदेश लिखे नारों और बुलंद आवाज के साथ प्रतिभागियों ने समाज से महिलाओं के प्रति भेदभाव और हिंसा समाप्त करने की अपील की।

रैली के दौरान 'चुप नहीं रहना है, हिंसा नहीं सहना है', 'बाल विवाह बंद करो', 'महिला हिंसा बंद करो', 'दहेज प्रथा पर रोक लगाओ' और 'यौन हिंसा पर रोक लगाओ' जैसे नारों से गांव का माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश दिया गया।

123

लोक समिति की ओर से आयोजित यह पखवाड़ा 25 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा। इस वर्ष इसका संदेश 'भेदभाव मिटाएंगे, नया समाज बनाएंगे' रखा गया है। कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि समाज में महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा पर खुलकर बात करना जरूरी है। जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी और अन्याय का विरोध नहीं करेंगी, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि महिला हिंसा समाप्त करने के लिए केवल व्यक्तिगत सोच में बदलाव पर्याप्त नहीं है, बल्कि पुरुष प्रधान सामाजिक व्यवस्था में भी परिवर्तन लाना होगा। महिलाओं को अब हिंसा सहने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सवाल पूछने की आदत विकसित करनी होगी और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को तोड़ना होगा, क्योंकि ये भी कई बार महिलाओं के शोषण और हिंसा का माध्यम बनती हैं। कार्यक्रम में अनीता, सोनी, रामबचन, मनीषा, आशा राय, वंदना, ऊषा राय, दुर्गावती, कुसुम, आरती, अर्चना, रेनू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और किशोरियां शामिल रहीं।

BK Pathak
BK Pathak

22003 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story