वाराणसी :  वीरेंद्र बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में खुशी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से जिले के नारायणपुर चौबेपुर निवासी वीरेंद्र पाठक को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती देने की बात कही। उनके मनोनयन से समर्थकों में खुशी है। 

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने वीरेंद्र पाठक को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इसके बाबत पत्र जारी कर सूचित किया है। वीरेंद्र के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने से समर्थकों में खुशी है। 

वीरेंद्र पाठक ने भरोसा दिखाने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जन-जन तक समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने की पहल की जाएगी।

Share this story