वाराणसी : गांव में 1000 फलदार, औषधीय व छायादार पौधे लगाकर वृक्षारोपण महाअभियान में सहभागी बने ग्रामीण, संरक्षण का लिया संकल्प  

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रदेश सरकार के व्यापक वृक्षारोपण अभियान के तहत मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगरामपुर में रविवार को बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्राम पंचायत में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 1000 फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत के शिव मंदिर तालाब के समीप विकसित अमृत वन से हुई। इसके बाद तालाब के किनारे, प्राथमिक विद्यालय खरगरामपुर, अन्नपूर्णा भवन, पंचायत भवन तथा बारात घर परिसर में भी पौधे लगाए गए। सभी पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया, ताकि आने वाले वर्षों में ये पौधे बड़े होकर क्षेत्र को हरियाली और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकें।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनीता देवी, ग्राम पंचायत सचिव सोनू पटेल, रोजगार सेविका रिंकू विश्वकर्मा, कोटेदार सुनीता देवी, प्रधानाध्यापक सतीश कुमार, राम लखन, प्रधान प्रतिनिधि बनारसी सिंह, अध्यापक अवधेश कुमार विश्वकर्मा, एसएमसी अध्यक्ष आद्या प्रसाद सहित ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this story