वाराणसी : खुले में लघुशंका करने और गुटखा थूंकने पर 250–250 रुपये चालान, नगर निगम ने चलाया अभियान 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रामनगर में स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को गंदगी से मुक्त रखने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। रामनगर किला व पीएन कॉलेज के पास नगर निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खुले में मांस खाने और गुटखा थूकने वालों पर जुर्माना लगाया गया।

 

अभियान के तहत एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर खुले में लघुशंका कर गंदगी फैलाने पर 250 रुपये का चालान किया गया। वहीं गुटखा खाकर सार्वजनिक स्थल पर थूकने वाले एक अन्य व्यक्ति पर भी 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोनों से कुल 500 रुपये की वसूली की गई।

 

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत की जा रही है। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। खुले में मांस खाने से न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि आसपास के लोगों को भी असुविधा होती है। वहीं गुटखा और पान मसाला थूकने से दीवारें, सड़कें और सार्वजनिक स्थल गंदे होते हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस पहल से स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता को लेकर जागरुकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this story