वाराणसी : राजाबाजार और तरना वार्ड में लगेंगे दो नलकूप, मेयर ने किया शिलान्यास, 1000 परिवारों को मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम के तत्वावधान में शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने राजाबाजार और तरना वार्ड में दो नई नलकूप परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के माध्यम से दोनों क्षेत्रों में जल आपूर्ति को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

पहली परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 35, राजाबाजार स्थित जदीद बाजार ताज होटल के पीछे 01 नलकूप और 06 राइजिंग मेन पाइप लाइन विस्तार कार्य की शुरुआत की गई। इस परियोजना पर 41 लाख 32 हजार रुपये की लागत आएगी और इससे लगभग 500 परिवारों को स्वच्छ जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। दूसरी परियोजना वार्ड संख्या 21 तरना में 01 मिनी नलकूप और 1100 मीटर पाइपलाइन विस्तार कार्य की है, जिसकी अनुमानित लागत 49 लाख 91 हजार रुपये है। इस परियोजना से भी लगभग 500 परिवारों को जल सुविधा का लाभ मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें अरविंद सिंह (उत्तरी विधानसभा प्रभारी), प्रभात सिंह (जिला उपाध्यक्ष), पार्षद राजेन्द्र यादव, रोहित मिश्रा, संदीप रघुवंशी, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, अशोक मौर्या, मदन मोहन दुबे, राजेन्द्र मौर्या, पूर्व पार्षद दिनेश यादव व संदीप त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष विवेक पाण्डेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

Share this story