वाराणसी : कॉलेज में पढ़ने के नाम पर मांगे पांच हजार रुपये, विरोध पर मारपीट और लूट का आरोप, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सारनाथ पुलिस ने अशोक तिराहे से दबोचा, ईंट से सिर पर वार कर जानलेवा हमला करने और आईफोन तोड़ने का भी आरोप

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में कॉलेज में पढ़ने के एवज में प्रतिमाह पांच हजार रुपये मांगने, मारपीट करने और लूट के आरोप में पुलिस ने दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों को सोमवार, 27 अक्टूबर को सुबह करीब 9:55 बजे अशोक तिराहे से पकड़ा गया। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा निवासी आर्यन यादव (23), पुत्र अशोक कुमार यादव और गंज निवासी प्रिंस यादव (21), पुत्र राजा राम यादव के रूप में हुई है।

विरोध करने पर मारपीट और लूट का आरोप
पुलिस के मुताबिक, हिरामनपुर निवासी दीपेंद्र यादव ने 10 अक्टूबर 2026 को सारनाथ थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपितों ने एकराय होकर उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए कॉलेज में पढ़ने के एवज में प्रतिमाह पांच हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जेब से 1500 रुपये छीन लिए गए।

आरोप है कि इस दौरान उनका आईफोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विरोध करने पर ईंट से सिर पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया गया। शिकायत के आधार पर सारनाथ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 501/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक दीक्षा पांडेय कर रही हैं।

दोनों के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आर्यन यादव के खिलाफ सारनाथ थाने में वर्ष 2026 में दर्ज एक अन्य मुकदमा भी है। वहीं, प्रिंस यादव के खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 में दर्ज मुकदमों का आपराधिक इतिहास सामने आया है। दोनों के खिलाफ मौजूदा मामला भी दर्ज है। पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा पांडेय और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

BK Pathak
BK Pathak

21457 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story