वाराणसी : अशोकपुरम कॉलोनी में रिबोर होगा नलकूप, दूर होगी पेयजल की समस्या

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर के दक्षिणी क्षेत्र डाफी स्थित अशोकपुरम् कॉलोनी के निवासियों को जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलने वाली है। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए नगर निगम ने बड़ी पहल करते हुए नलकूप रिबोर कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया है। सीरगोवर्धनपुर वार्ड संख्या-23 के अंतर्गत 53.97 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को अमल में लाया जाएगा।

123

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ नलकूप रिबोर कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का अधिकार है और निगम इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है।

123

महापौर ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद अशोकपुरम् कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली बड़ी आबादी को पानी की किल्लत से स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम शहर के सभी इलाकों में पेयजल, सड़क और सफाई जैसी आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराता रहेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद, भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता तथा कॉलोनी के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

123

Share this story