वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि, पुष्प अर्पित कर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के आकस्मिक निधन पर काशी में भी शोक की लहर रही। उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी की ओर से मैदागिन स्थित गुरु गोरक्षनाथ मठ के केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें संगठन के जिला, महानगर और 12 मंडल इकाइयों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा के दौरान दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने उन्हें नमन किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

123

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए मां का निधन अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना और साथ खड़ा होना समाज का दायित्व है। उन्होंने ईश्वर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

123

कार्यक्रम में रामनाथ महाराज, वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला, जिला संयोजक सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह आशु, महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, रुद्र पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, महानगर संगठन महामंत्री नीतिश सिंह रौनक, महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरी, महानगर मीडिया प्रभारी अभिषेक गोलू श्रीवास्तव, महानगर मंत्री मनीष वर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष गप्पू सिंह, अश्वनी गुप्ता और सागर सेठ सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21898 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story