वाराणसी : मंदिर के पास जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार, 10,941 रुपये बरामद

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के सिहोरवां गांव में हनुमान मंदिर के पास बगीचे में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से जुए की फड़ से 10,500 रुपये और तलाशी के दौरान 441 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते भी जब्त किए। कार्रवाई के दौरान एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को जंसा थाने की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ वारंटी तथा वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सिहोरवां गांव में हनुमान मंदिर के पास स्थित बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जंसा थाना क्षेत्र के कपरफोरवां गांव निवासी मनीष कुमार (32) पुत्र गुलाबचन्द्र और बृजेश कुमार (26) पुत्र देवनाथ तथा सिहोरवां गांव निवासी रिंकू गौंड (19) पुत्र तुलसी गौंड के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मौके से विकास वर्मा पुत्र कमलेश कुमार, निवासी सिहोरवां गांव, फरार हो गया।

जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही फड़ से 10,500 रुपये और गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में 441 रुपये बरामद किए। इस तरह कुल 10,941 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते पुलिस के हाथ लगे। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जंसा थाने में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में जंसा थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह, उपनिरीक्षक अंशू पाण्डेय, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, आरक्षी शुभम राय, रविशंकर, शुभम गौड़ और शुभम यादव शामिल रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21247 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story