वाराणसी : तालाब से 10 लाख की मछलियां चुरा ले गए चोर, चार हाइड्रोजन बल्ब पर किया हाथ साफ

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के चकलोला गांव में चोरों ने एक किसान के मछली पालन केंद्र को निशाना बनाते हुए भारी मात्रा में मछलियां चोरी कर लीं। चोर तालाब से करीब आठ से दस कुंतल मछलियां निकाल ले गए। इसके अलावा समरसेबल मशीन के पास लगाए गए चार हाइड्रोजन बल्ब और वहां रखा कुछ धान भी उठा ले गए। किसान ने चोरी गई मछलियों की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी है। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए दो सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चकलोला गांव निवासी अनुपम सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बताया कि उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर समरसेबल मशीन लगी है। इसी स्थान पर उन्होंने जीविकोपार्जन के लिए तालाब खुदवाकर मछली पालन शुरू किया था। मछलियों और उपकरणों की सुरक्षा के लिए समरसेबल मशीन के आसपास चार हाइड्रोजन बल्ब और छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके बावजूद चोरों ने रात में मौके पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया।

123

किसान के मुताबिक, सुबह जब वह समरसेबल मशीन और तालाब की देखरेख के लिए पहुंचे तो चारों हाइड्रोजन बल्ब गायब मिले। वहीं, दो सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए थे। तालाब में मछलियों की संख्या भी काफी कम दिखाई दी। जांच करने पर पता चला कि चोर बड़ी मात्रा में मछलियां निकालकर ले गए हैं। इसके साथ ही वहां रखा कुछ धान भी गायब था। किसान ने अनुमान जताया कि तालाब से करीब आठ से दस कुंतल मछलियां चोरी हुई हैं, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित किसान ने कपसेठी थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे संदिग्धों की पहचान की जा सके। किसान ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर चोरी गई मछलियों और सामान की बरामदगी की मांग की है।

BK Pathak
BK Pathak

21687 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story