वाराणसी : कर्णघंटा सप्तसागर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अशोक कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कर्णघंटा सप्तसागर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को गुर्जर छात्र समिति के सभागार में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर अशोक तिवारी एवं राकेश जैन शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र पहनाकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

समारोह में संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अशोक कुमार गुप्ता को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर राम नारायण गुप्ता, संतोष जायसवाल, अनूप अग्रवाल, रिंकू सेठ और सुरेंद्र तिवारी को शपथ दिलाई गई। सचिव पद पर आशुतोष कुमार सिंह, उपसचिव पद पर शुभम जोशी, भोला जायसवाल और तेज बहादुर जायसवाल को पदभार सौंपा गया। कोषाध्यक्ष के रूप में मयंक सोनी, मीडिया प्रभारी के रूप में अनूप कुमार श्रीवास्तव, जबकि विधिक सलाहकार के रूप में अनिल अग्रवाल ने शपथ ली।

ं

नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंडल हमेशा क्षेत्र के व्यापारियों के हितों के लिए तत्पर रहेगा और व्यापारी समाज की आवाज बुलंद करेगा। वहीं मुख्य अतिथि विधायक नीलकंठ तिवारी और महापौर अशोक तिवारी ने संस्था को निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं और कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

समारोह का संचालन अनिल शास्त्री, अशोक कुमार सिंह और मयंक सोनी ने किया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल से अनिल शास्त्री, अंबिका पांडे, तिलक राज कपूर, अशोक कुमार सिंह और संजय दुबे विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्यजन उपस्थित हुए, जिनमें आशीष गुप्ता, आशुतोष सेठ, निशांत जैन, रवि सेठ, प्रिंस सिंह, सुनील गुप्ता, कैलाश यादव, दिनेश शुक्ला, आशीष यादव, विक्की, हर्ष भार्गव, नीलकमल श्रीवास्तव, अंकुर मेहरोत्रा, सुनील कुमार अरोड़ा, राजेश अग्रवाल, उत्तम गुप्ता और राजेश सेठ प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ं

Share this story