वाराणसी: भारत विकास परिषद सिटी शाखा का "दायित्व ग्रहण समारोह" संपन्न, सदस्यों ने सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भारत विकास परिषद्, वाराणसी सिटी शाखा द्वारा नगर के प्रमुख सभागार में रविवार को अत्यंत गरिमामय वातावरण में "दायित्व ग्रहण समारोह" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के सेवा संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नवचयनित दायित्वधारियों के उत्साहपूर्ण स्वागत और सेवा के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बना।

vns

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव के साथ हुई। हाल ही में पहलगाम में हुए नरसंहार पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए और राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया गया। "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन और प्रियल केशरी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने समारोह को एक आध्यात्मिक और प्रेरणादायक प्रारंभ दिया।

vns

vns

मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह का स्वागत परिचय और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। सत्र 2024-25 की निवर्तमान अध्यक्ष चित्राली अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित कर प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। परिषद के पांच प्रकल्पों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

vns

इसके उपरांत सत्र 2025-26 के नवचयनित दायित्वधारियों ने मंच पर आकर विधिवत दायित्व ग्रहण किया। सभी को लेपल पिन प्रदान कर परिषद के उद्देश्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का संकल्प लिया गया। नवपदासीन शाखा अध्यक्ष मनीष लोहिया ने अपने उद्बोधन में आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। इसी अवसर पर परिषद के रजत जयंती वर्ष का प्रतीक चिन्ह भी भव्य रूप से लोकार्पित किया गया, जो संगठन के गौरवपूर्ण 25 वर्षों की यात्रा को दर्शाता है।

vns

समारोह का संचालन प्रवीण कपूर और पायल कपूर ने कुशलता से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वर्तिका अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा, रीजनल सचिव रंजन केसरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिप्रा धर, प्रांतीय महासचिव प्रमोद दुबे समेत अनिल कुमार जाजोदिया, संजय मानसिंहका, सुयश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मिनी अग्रवाल, तूलिका टकसाली, कीर्ति सिंह और पूजा भंसाली सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

vns

vns

vns
 

Share this story