वाराणसी : सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में तेजवीर सिंह यादव ने जीता रजत पदक
May 11, 2026, 22:07 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। चिरईगांव क्षेत्र के वीरलोरिक व्यायामशाला के पहलवान एवं उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत तेजवीर सिंह यादव ने नंदनी नगर गोंडा में आयोजित तीन दिवसीय ओपन सीनियर नेशनल फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने 70 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन मुकाबले खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
तेजवीर की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर संजय सिंह बबलू, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरखनाथ यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस संबंध में जानकारी वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव रणवीर सिंह यादव ने दी।

