वाराणसी :  टैक्स बिल में रियल टाइम में होगा बदलाव, नगर निगम तैयार कर रहा सिस्टम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम की ओर से जारी टैक्स बिल में रियल टाइम बदलाव हो सकेंगे। इसके लिए निगम की ओर से सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इससे न सिर्फ बिल में बदलाव होगा, बल्कि समय-समय पर अपडेट भी मिलता रहेगा। 

नगर निगम प्रशासन की ओर से लोगों को ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है। ऐसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है कि यदि किसी भवन स्वामी के कर निर्धारण अथवा बिल में संशोधन किया जा रहा है तो उसकी तत्काल सूचना और संशोधित बिल भी मोबाइल पर पहुंच जाएगा। 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कर्मियों को तकनीकी का सहारा लेने को कहा है। निगम की ओर से विकसित किया जा रहा यह सिस्टम भवन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल पर कर संबंधी सूचनाएं स्वतः देगा।

Share this story