वाराणसी : रिंग रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक मे मारी टक्कर, युवक घायल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चिरईगांव क्षेत्र में वाराणसी-गाजीपुर मार्ग स्थित रिंग रोड संदहां चौराहे के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

गाजीपुर जनपद के पहाई गांव निवासी 28 वर्षीय अभय पांडेय अपनी बाइक से वाराणसी की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह संदहां चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभय बाइक सहित कुछ दूरी तक डंपर के पीछे घसीटते चले गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर डंपर चालक को रुकवाया, जिससे समय रहते युवक की जान बच सकी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चिरईगांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। वहीं पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Share this story