वाराणसी : सपा की दक्षिणी विधानसभा बैठक में भाजपा सरकार पर निशाना, 2027 की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। समाजवादी पार्टी की 389 शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक मुकिमगंज स्थित शंकर सरदार बाड़ा में प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी लालू यादव के नेतृत्व में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा रहे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

123

वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं के हितों की अनदेखी और शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग प्रभावित है। महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता में असंतोष बढ़ रहा है। वक्ताओं ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी।

132

प्रदेश सचिव एवं दक्षिणी विधानसभा प्रभारी लालू यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटें। बैठक में किशन दीक्षित, इस्तेकबाल कुरैशी, विनोद यादव गप्पू, किसमिस गुरु, नूरुल्होदा अंसारी, पारसनाथ जायसवाल, विष्णु शर्मा, राजकुमार गुप्ता और नागेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this story