वाराणसी : सिगरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 69 पाउच विंडीज लाइम देशी शराब बरामद की है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सिंधौरा थाना क्षेत्र के हिरामनपुर निवासी 55 वर्षीय अनिल सिंह शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 47 पाउच अवैध विंडीज लाइम देशी शराब बरामद की। इस संबंध में थाना सिगरा में मुकदमा संख्या 0233/2026 दर्ज किया गया है।

दूसरे अभियुक्त की पहचान चोलापुर थाना क्षेत्र के रुपचंदपुर पोस्ट अंतर्गत मोहिनीडीह निवासी 47 वर्षीय प्रभु नारायण सिंह के रूप में हुई है। उनके पास से 22 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस मामले में मुकदमा संख्या 0234/2026 पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक विकास सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश चंद्र भारती, मनीष राय, जितेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this story