वाराणसी : रविवार को भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय, सामान्य दिनों की तरह होगा काम

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। संपत्ति से जुड़े कार्यों में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 22 मार्च, रविवार को भी जिले के सभी निबंधन एवं उप-निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे। यह निर्णय महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर लिया गया है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन धीरेन्द्र कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन कार्यालयों में सामान्य कार्यदिवस की तरह ही विलेख पंजीकरण का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी उप-निबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और लोगों को समय पर सेवा मिल सके। रविवार को कार्यालय खुलने से खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी, जो सप्ताह के अन्य दिनों में व्यस्तता के कारण पंजीकरण कार्य नहीं करा पाते हैं। प्रशासन का यह कदम नागरिकों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this story