वाराणसी : 25 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस को काफी दिनों से थी तलाश

वाराणसी। लंका पुलिस ने सामने घाट के मुरारी चौक से दुष्कर्म के आरोपित 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
आरोपित प्रदीप शर्मा आजमगढ़ जिले के जोखू लारपुर दीदारगंज का रहने वाला है। सितंबर 2022 में एक लड़की के गायब होने का केस लंका थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस ने सितंबर 2023 में किशोरी को बरामद कर लिया।
किशोरी के बयान पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को की धारा बढ़ाई गई। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित को पकड़ा।