वाराणसी : प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान, पुलिस ने 31.2 किलो मांझा के साथ युवक को पकड़ा 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को चौकाघाट स्थित टाटा कंपनी के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 31 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रीतम कुमार मौर्या (23) पुत्र पवन कुमार मौर्या, निवासी देलवरिया, थाना जैतपुरा, वाराणसी के रूप में हुई है। उसे 13 अक्टूबर 2026 को शाम 4:15 बजे टाटा कंपनी, चौकाघाट के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 31.200 किलोग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ।

प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ अभियान तेज
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमिश्नरेट वाराणसी में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और थाना प्रभारी जैतपुरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जैतपुरा थाने में मुकदमा संख्या 225/2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 293, 125 और 223 के साथ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 5/15 के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकाघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल मंगला प्रसाद, रजनीश कुमार गुप्ता और सुदीश कुमार शर्मा शामिल रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21168 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story