वाराणसी : पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पकड़ा, किया था जानलेवा हमला

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के एक गंभीर मामले में चोलापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो दिन पहले हुई घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। 

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 25/2026, धारा 109(1), 131, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त सुमित राजभर, प्रद्युम्न राजभर और मोहित राजभर को शुक्रवार को ताड़ी जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी थाना चोलापुर क्षेत्र के ग्राम ताड़ी के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार वादी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि ग्राम ताड़ी से लौटते समय विपक्षियों ने बांस से हमला कर गंभीर रूप से मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चोलापुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक महेश कुमार जायसवाल द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेश कुमार जायसवाल, उप निरीक्षक पुरुषोत्तम लालजी, हेड कांस्टेबल अवधराज यादव और कांस्टेबल आशीष सिंह शामिल रहे।

Share this story