वाराणसी : पुलिस ने शातिर तस्कर को पकड़ा, कच्ची शराब बरामद 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। फूलपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को दबिश देकर पुलिस ने तस्कर को पकड़ा। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुटी रही। 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करवल बस्ती के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तस्कर दूधनाथ निवासी ग्राम फूलपुर, थाना फूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 56/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह गैर-जनपद से कच्ची शराब लाकर उसे बेचता था। उसने बताया कि परिवार के भरण-पोषण और जीविकोपार्जन के लिए वह इस अवैध कारोबार में संलिप्त था।

Share this story