वाराणसी : फायरिंग कर फैलाई दहशत, गड़ासे से किया प्रहार, रुपये छीने 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के भीमनगर में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपितों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। वहीं गड़ासे से प्रहार किया। पीड़ित की ओर से कैंट थाने में तहरीर देकर 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

भीमनगर निवासी हेमंत उर्फ सोनू कुमार के अनुसार वह अपने घर के पास कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बात कर रहा था। उसी दौरान आरोपित 10-15 लोगों के साथ पहुंचे। उनके पास गड़ासा, बंदूक और लाठी-डंडे थे। आते ही आरोपितों ने फायरिंग कर दी। 

आरोपितों ने अमन के साथ मारपीट की और उसके पास पड़े 1700 रुपये छीन लिए। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ा जाएगा।

Share this story