वाराणसी : इस्कॉन टेंपल के पास गुजरात की महिला से चेन स्नेचिंग, काली पल्सर सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बीच चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। सोमवार देर शाम इस्कॉन मंदिर के पास काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने टोटो से परिवार के साथ जा रही गुजरात की महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। वारदात एसीपी कार्यालय से कुछ दूरी पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

गुजरात निवासी सुष्मिता अपने परिवार के साथ काशी में दर्शन-पूजन के लिए आई थीं। सोमवार देर शाम वह परिवार के सदस्यों के साथ टोटो से अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं। टोटो जैसे ही एसीपी कार्यालय से थोड़ा आगे इस्कॉन मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से काली पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आ गए। टोटो में बैठे लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों तेजी से मौके से फरार हो गए।

अचानक हुई वारदात से महिला और उनके परिजन घबरा गए। पीड़िता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने के बाद दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी संदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि बदमाश करीब पांच ग्राम वजन की सोने की चेन लेकर भागे हैं। उनके गले में अन्य आभूषण भी मौजूद थे।

सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश
घटना के बाद चौकी प्रभारी पुलिस कमांड सेंटर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस काली पल्सर और उस पर सवार दोनों बदमाशों की पहचान करने के साथ ही उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

BK Pathak
BK Pathak

21810 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story