वाराणसी :  मानसून की पहली बारिश में नगर निगम की तैयारी की खुली पोल, कई स्थानों पर जलजमाव, बढ़ी परेशानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मानसून की पहली बारिश में ही नगर निगम की तैयारी फेल नजर आई। जोरदार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कों और गलियों में घुटने भर तक पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। नगर निगम प्रशासन की ओर से करोड़ों की परियोजनाएं चल रही हैं, लेकिन आज तक जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे परेशानी बढ़ गई है।  

water loging

नगर निगम प्रशासन की ओर से इन दिनों नालों की सफाई कराई जा रही है। नगर आयुक्त और महापौर लगातार भ्रमण कर नाला सफाई कार्य का जायजा ले रहे हैं। इसको लेकर कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। पार्षदों की ओर से भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं बताई जा चुकी हैं, लेकिन जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं पा रहा है। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही सड़कें तालाब की तरह भर गईं। लोगों को घुटनों पर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। 

water loging

लोगों का कहना रहा कि नाला सफाई के साथ ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए तमाम परियोजनाएं चल रही हैं। लेकिन इनका सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से ऐसी स्थिति बनी हुई है। लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है।

water loging

water loging

water loging

water loging

water loging

water loging

water loging

Share this story