वाराणसी : हेरिटेज बिल्डिंग के पास कचरा फेंका तो भरना पड़ेगा 750 रुपये जुर्माना, नगर निगम ने बढ़ाई निगरानी 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर में हेरिटेज भवनों के पास कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम जुर्माना लगाएगा। नगर निगम की ओर से नए शुल्क के अनुसार अब 750 रुपये वसूले जाएंगे। निगम प्रशासन की ओर से हेरिटेज भवनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। 

शहर के मानमहल, कोतवाली, कचहरी, राजघाट, सारनाथ, गुरुधाम मंदिर समेत आसपास के इलाकों में नजर रखी जा रही है। इन भवनों के आसपास अथवा मार्गों पर कचरा फेंककर गंदगी करने वालों से नगर निगम प्रशासन ने सख्ती से निबटने की योजना बनाई है। 

नगर आयुक्त कार्यालय की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, जोनल अधिकारियों, सहायक अभियंताओं, अवर अभियंताओं, स्वास्थ्य निरीक्षकों और राजस्व निरीक्षकों को नई बुक भेजी जा रही है। उसके अनुसार ही जुर्माना वसूला जाएगा।

Share this story