वाराणसी : हाईवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे घायल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 8 बजे ओवरब्रिज के पास उस समय हुई, जब दोनों मोहनसराय से अखरी की ओर जा रहे थे।

चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर टिकरी निवासी विकास राजभर अपनी मां सुनीता देवी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मोहनसराय चौकी इंचार्ज अमीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को उपचार के लिए मोहनसराय स्थित गंगा सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को भी फोन के माध्यम से दी। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this story