वाराणसी : नवनेतृत्व के साथ नई उड़ान की ओर मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा, पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, सेवा और संस्कारों पर जोर 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा का 11वां शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सामने घाट स्थित होटल रुद्र गंगा में भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, मंच के सदस्यों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वेदिका बाजोरिया द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया।

123

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल रहे। उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन, सेवा और संस्कारों को समाज के केंद्र में रखने का संदेश दिया। इस दौरान कुमारी आलिया अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुति “दा बर्निंग घाट” को भी उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

123

नई कार्यकारिणी में आयुषी अग्रवाल को अध्यक्ष, कृतिका गोयल को कोषाध्यक्ष तथा नीता गोयनका को सचिव का दायित्व सौंपा गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष आयुषी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उनका कार्यकाल “सेवा और समर्पण” की भावना को समर्पित रहेगा। शाखा समाजहित में नए और प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सदस्यों के व्यक्तित्व विकास और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया।

आयुषी अग्रवाल ने कहा कि प्रांत के संयुक्त मंत्री पद पर कार्य करते हुए उन्हें जो अनुभव प्राप्त हुआ है, उसी के आधार पर वे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी। समारोह में वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों अध्यक्ष निधि जसरापुरिया, कोषाध्यक्ष रितु तुलस्यान और सचिव पूजा डारोलिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय “नव नेतृत्व के साथ, नए संकल्प की ऊंचाइयों की ओर” रहा। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक सौहार्द का सुंदर समन्वय देखने को मिला। अंत में नव नियुक्त सचिव नीता गोयनका ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजक शिप्रा अग्रवाल और सुजाता बाजोरिया रहीं। समारोह में प्रीति केजरीवाल, किरण रतेरिया, पूनम केजरीवाल, अनीता गिनोडिया, शीला जयपुरिया, रीना तुलस्यान, आभा भुआलका और रीता अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Share this story