वाराणसी: रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चिरईगांव क्षेत्र में सोमवार को रिंग रोड पर एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया।

चंदौली जनपद के सैयदराजा निवासी सौरभ कुमार सिंह (25) सोमवार को अपनी बाइक से रिंग रोड के रास्ते हरहुआ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहां गांव के सामने पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

Share this story