वाराणसी : साइकिल से जा रहे व्यक्ति की अचानक गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस   

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के मीराशाह-कठिराव मार्ग पर रामपुर गांव के समीप साइकिल से जा रहे मन्नू मोदनवाल (42 वर्ष) की अचानक गिरकर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही कि गर्मी के चलते उसकी मौत हुई होगी। पत्नी और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। 

कपसेठी थाना के धकलगंज निवासी मन्नू मोदनवाल साइकिल से अपने भाइयों के घर जा रहे थे। रामपुर गांव के पास अचानक साइकिल समेत सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की। परिजनों के अनुसार मन्नू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। 

लोगों के अनुसार छह माह पहले एक बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं एक साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी थी। घटनाओं के बाद वे काफी परेशान रहते थे।

Share this story