वाराणसी : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के तरयां गांव के सामने मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमगढ़वां, चौबेपुर निवासी सूरज राजभर पुत्र बांगुर राजभर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूरज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तरयां गांव के पोखरे के पास अपनी बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक की ओर गया था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
सूरज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसकी एक पुत्री भी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। युवक की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

