वाराणसी : हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, चेकिंग में पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारनाथ पुलिस ने अवैध हेरोइन के कारोबार में लिप्त अभियुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह उर्फ बब्लू को गिरफ्तार किया। उससे पास से हेरोइन बरामद की गई।
ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत सारनाथ पुलिस टीम फरीदपुर अंडरपास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर चौबेपुर थाना के कैथी गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ थाना सारनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 054/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस टीम में सहायक पुलिस आयुक्त, सारनाथ, थानाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रदीप यादव, कांस्टेबल विनय कुमार यादव और महेन्द्र कुमार शामिल रहे।