वाराणसी : देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मिली सफलता 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी शराब के 27 पाउच बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर संचालित “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 17 मार्च की रात सोयेपुर पोखरा क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान गिरजा शंकर पटेल (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी ग्राम मनापुर थाना नेवडिया, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 27 पाउच अवैध देशी शराब (कुल 5.4 लीटर) तथा बिक्री से प्राप्त 350 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 0082/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यह पहला मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनीष सिंह, कांस्टेबल विशाल प्रसाद और रामप्रकाश सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

Share this story