वाराणसी : गौशाला में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित एक गौशाला में बुधवार सुबह मजदूर का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के रहटा गांव, थाना कुमारखंड निवासी सनोज शर्मा (पुत्र स्व. दामोदर शर्मा) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मकान मालिक शिवशंकर पांडेय के अनुसार, सनोज पिछले करीब 20 दिनों से गौशाला और घरेलू काम के लिए रखा गया था। बुधवार सुबह उसने रोजाना की तरह पशुओं को चारा दिया और दूध लगवाने के बाद नहाने-धोने चला गया। इसके बाद वह गौशाला में ही था। बताया गया कि सुबह जब परिजन उसे नाश्ता देने गौशाला पहुंचे तो वह पशु बांधने वाली रस्सी के सहारे टीन शेड के लोहे के एंगल से लटका मिला। उसे इस हालत में देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर शिवपुर पुलिस करीब 10 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। घटना की सूचना बिहार में रह रहे उसके परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है। परिजनों के वाराणसी पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

Share this story