वाराणसी : जक्खिनी के पुष्कर ने बीएचयू में लहराया परचम, एमटेक में मिला एसके मेमोरियल गोल्ड मेडल, ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। आराजी लाइन विकासखंड के जक्खिनी गांव निवासी पुष्कर शर्मा ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एमटेक की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें मशीन डिजाइन मैकेनिकल शाखा में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए एसके मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुष्कर के पिता डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र बीएचयू में एमटेक के पिछले सत्र का छात्र रहा है। उसने मशीन डिजाइन मैकेनिकल विषय में अध्ययन पूरा किया और अपनी मेहनत व लगन के दम पर गोल्ड मेडल हासिल किया। उपलब्धि के बाद पुष्कर ने बीएचयू में ही पीएचडी के लिए पंजीकरण कराया है। अब वह शोध कार्य के माध्यम से तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है।

पुष्कर शर्मा ने बताया कि उसका लक्ष्य भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अथवा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से जुड़कर देश के लिए शोध और तकनीकी विकास के क्षेत्र में योगदान देना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। गांव के होनहार छात्र की इस उपलब्धि पर भानु प्रकाश शर्मा, अंश, अर्चना, अरुण सिंह, अमरेश्वर नारायण सिंह, संतोष सिंह, अरविंद सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि पुष्कर की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

BK Pathak
BK Pathak

21684 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story