वाराणसी : अम्बा क्षेत्र में बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास
वाराणसी। सांसद स्थानीय विकास निधि के अंतर्गत वार्ड संख्या 45 के अम्बा क्षेत्र में 97 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। लगभग 5.04 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का भूमि पूजन प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर किया।

शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ और वैदिक अनुष्ठान के साथ हुई, जिसमें ब्राह्मण विशेश्वर झां 'सोनू' ने मंत्रोच्चार कर विधिवत पूजा संपन्न कराई। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वाराणसी का चहुंमुखी विकास तेजी से हो रहा है। यह इंटरलॉकिंग सड़क भी उसी विकास यात्रा की एक कड़ी है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
इस दौरान सार्वजनिक निर्माण निगम (सिडको) के कनिष्ठ अभियंता (JE) ने भी भाग लिया और तकनीकी जानकारी साझा की। जनप्रतिनिधियों ने इसे प्रधानमंत्री की विकासपरक सोच का परिणाम बताते हुए जनता को समर्पित किया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।
इस मौके पर पार्षद शरद पांडेय, महामना मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा, वर्तमान अध्यक्ष अनुराग शर्मा, मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों की भी भारी उपस्थिति रही, जिनमें गंगा सागर, ईश्वर सोनकर, नाटे सोनकर, बब्लू भाई, सुजीत जायसवाल, सोनू, निज़ामुद्दीन, लाले यादव, भोला पंडित, दीपक वर्मा, पवन, राजेश कुमार, पिंटू यादव, आलोक सिंह, सोनू मौर्या और अनिल बिंद प्रमुख रहे।

